श्री श्याम भजन संध्या आज,बाबा भक्त मंडल का आयोजन

श्री श्याम भजन संध्या आज,बाबा भक्त मंडल का आयोजन


भिलाई नगर 17 सितंबर। बाबा भक्त मंडल द्वारा श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन शनिवार को शाम 7:00 बजे से अग्रसेन भवन,न्यू खुर्सीपार,भिलाई में किया जा रहा है।
भजन संध्या में सांवरिया सेठ के छप्पन भोग अलौकिक शृंगार, श्याम रसोई(प्रसादी), ज्योत प्रमुख आकर्षण होंगे। बाबा को रिझाने के लिए गौरव दत्त भाई तिजारा राजस्थान , सुरेश राजस्थानी रायपुर, भाई हितेश गोयल सरायपाली से आ रहे हैं। बाबा भक्त मंडल सभी को श्री श्याम भजन संध्या में आमंत्रित करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया है।