गणेश विसर्जन झांकी में डांस करते हुए युवकों ने लहराई तलवार भिलाई-3 पुलिस ने किया चारकोप गिरफ्तार, समिति को भेजा नोटिस
भिलाई नगर 16 सितंबर । भिलाई 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेश विसर्जन झांकी में डीजे की धुन पर तलवार लहराते हुए डांस करने वाले चार आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया चारों ही आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
भिलाई 3 थाने क्षेत्र के अंतर्गत कल की गणेश विसर्जन के लिए निकाली गई झांकी में डीजे की धुन पर तलवार लहराते हुए कुछ युवको के द्वारा डांस किया जा रहा था। इस वीडियो को इन युवकों ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में भी डाल दिया था। यह वीडियो पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस के द्वारा वीडियो के आधार पर चारों युवकों की शिनाख्त के बाद चारों के खिलाफ धारा 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों में महेंद्र साहू पिता नरेश कुमार साहू उम्र 27 साल विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर भिलाई 3, इरफान खान उर्फ रज्जू पिता याकूब खान उम्र 22 साल सेक्टर 01 तालाब के नीचे विश्व बैंक कॉलोनी थाना पुरानी भिलाई, देवेंद्र महिपाल चेतराम महिपाल उम्र 19 साल पता विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई 03, रोहित रिजारियो पिता टेरेंस रिजारियो उम्र 18 साल विश्व बैंक कॉलोनी घासीदास नगर भिलाई 3 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज गिरफ्तार किया गया इसमें से आरोपी इरफान खान उर्फ रज्जू को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसे न्यायालय रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आयोजन समिति को भी नोटिस दिए है।

