भिलाई नगर 16 सितंबर । सुजुकी मोटर गुजरात प्राईवेट लिमिटेड द्वारा 20 सितंबर को सुबह नौ बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से लगभग 600 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शासकीय आईटीआई राजनांदगांव के प्राचार्य षातेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2021 तक उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। इन व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओइ (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल के पुरूष प्रशिक्षणार्थी प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित हो सकते हैं। इस प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अनिवार्य रूप से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैंप में हिस्सा ले सकते हैं।

आईटीआई, राजनांदगांव, भर्ती और पात्रता मानदंड का विवरण
प्लेसमेंट अधिकारी सुरेश साहू ने बताया कि आवेदक के मूल दस्तावेजों का सत्यापन और लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अंतिम स्क्रीनिंग में आमने-सामने साक्षात्कार शामिल है। उक्त गतिविधियां भर्ती प्रक्रिया के उसी दिन की जाएंगी।
स्क्रीनिंग के दौरान आवश्यक मूल दस्तावेज –
10 वीं पासिंग सर्टिफिकेट / मार्कशीट (मूल और 2 फोटोकॉपी के सेट, 12वीं पास सर्टिफिकेट/मार्क शीट (मूल और 2 फोटोकॉपी के सेट) आईटीआई मार्क शीट सभी सेमेस्टर (मूल और 2 फोटोकॉपी के सेट) सरकारी आईडी प्रमाण – आधार कार्ड / पैन कार्ड (मूल और 2 फोटोकॉपी के सेट), 3 हाल के पासपोर्ट आकार के फोटो
रोजगार की विस्तृत जानकारी:
अंतिम स्क्रीनिंग में चयनित उम्मीदवारों को सात महीने के लिए निश्चित अवधि के अनुबंध पर रखा जाएगा। सात महीने के सफल समापन के बाद, सुजुकी मोटर्स प्रबंधन द्वारा स्थायी रोजगार की दिशा में कंपनी प्रशिक्षु के रूप में अगले स्तर के लिए उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्लेसमेंट अधिकारी सुरेश साहू के मोबाइल नंबर 76976 41334 पर संपर्क कर सकते हैं।

