भिलाई नगर, 16 सितंबर। कैम्प-2 महात्मा गांधी नगर के हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई है। घटना की कल रात रिपोर्ट करने के बाद छावनी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी विनोदानंद झा (60 वर्ष) निवासी कैम्प-1 शास्त्री नगर लगभग 30 वर्ष से महात्मा गांधी नगर कैम्प-2 भिलाई जैन मंदिर के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। प्रतिदिन की तरह कल सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद 12 बजे मंदिर का चैनल गेट लगा कर बिना ताला लगाये घर चले गए। शाम करीबन 5 बजे मंदिर में संध्या पूजा करने आए तो देखा मंदिर का चैनल गेट खुला था तथा अंदर रखे आलमारी को तोड़कर पेटी के अंदर रखा तांबे का लोटा 4, ग्लास 7 नग, आरती थाली, पीतल की दो घंटी, प्लेट 7 नग, प्लास्टिक का डिब्बा 4 नग जिसमें प्रसाद भरा हुआ था तथा सिक्का करीबन 500 रूपया चोरी हो गया है। आलमारी का अन्य सामान मंदिर में नाग बिखरा पड़ा था। मोहल्ले के मोटा राजू, संतोष शर्मा एवं राजेश चौरसिया को सूचना मिलने पर सभी ने छावनी थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

