आगजनी की घटना के विरोध में बंद रहा जवाहर मार्केट, व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप छावनी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की रखी मांग, मार्केट के अंदर जुलूस, रैली एवं आतिशबाजी पर लगे रोक, व्यापारी और टीआई के मध्य तीखी नोकझोंक का देखें वीडियो

आगजनी की घटना के विरोध में बंद रहा जवाहर मार्केट, व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप छावनी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की रखी मांग, मार्केट के अंदर जुलूस, रैली एवं आतिशबाजी पर लगे रोक, व्यापारी और टीआई के मध्य तीखी नोकझोंक का देखें वीडियो


भिलाई नगर 15 सितंबर। जवाहर मार्केट व्यापारी संघ के आह्वान पर आज आगजनी की घटना के विरोध में व्यापारियों द्वारा आधा दिन तक अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया । व्यापारियों की मांग है कि मार्केट के पीछे भविष्य में रैली, धार्मिक जुलूस को गुजरने से प्रशासन द्वारा रोका जाए। छावनी थाना प्रभारी विशाल सेन द्वारा व्यापारियों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के संबंध में आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
गौरतलब हो कि कल रात को जवाहर मार्केट पावर हाउस स्थित कपड़ा दुकान में आग लग गई थी । धीरे-धीरे आग कपड़ा दुकान के तीनों ही मंजिलों में फैल गई थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग को बुझाया था।


इस संबंध में आज जवाहर मार्केट व्यापारी संघ के द्वारा आधा दिन के लिए अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद किया गया था संघ के अध्यक्ष गुरमीत वाधवा ने बताया कि समूचे मार्केट के व्यापारियों के द्वारा पूर्व से ही लगातार मार्केट के मार्ग से होते हुए रैली जुलूस एवं आतिशबाजी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग को संघ के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु जिला प्रशासन के द्वारा व्यापारियों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया घटना के दिन कल भी विसर्जन झांकी गुजरी थी इस दौरान अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाया गया जिसके कारण कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे कांच फूट गए, सड़क पर की गई आतिशबाजी की चिंगारियां भी कई दुकानों के अंदर घुसी और कपड़े भी जले ऐसा आरोप व्यापारी संघ ने लगाया है।


श्री वाधवा ने बताया कि छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन मौके स्थल पर उपस्थित थे। इस घटना को लेकर व्यापारियों एवं विशाल सोन के मध्य तीखी बहस भी हुई थी। इस बहस के दौरान व्यापारियों के द्वारा थाना प्रभारी छावनी विशाल सोन को उनके कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया जा रहा था। इस पूरी नोकझोंक का वीडियो भेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। श्री वाधवा ने बताया कि छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन का व्यापारियों के प्रति लगातार दूर व्यवहार जारी है कल भी घटना के दौरान उनके द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार किया गया इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से सौंपा ज्ञापन में आग्रह किया गया है।