विश्व बैंक कालोनी में सूने मकान का टूटा ताला, जेवरात-नगदी व नगदी ले गए चोर

विश्व बैंक कालोनी में सूने मकान का टूटा ताला, जेवरात-नगदी व नगदी ले गए चोर



भिलाई नगर, 13 सितंबर। विश्व बैंक कालोनी भिलाई-3 में सुने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर गहना और नगदी ले भागे हैं। मानिकपुरी परिवार जब रिसाली से घर वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। पुरानी भिलाई पुलिस ने इस मामले में धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंधवा तालाब के नीचे विश्व बैंक कालोनी निवासी पिंकी मानिकपुरी (29 वर्ष) के पति किशन दास मानिकपुरी पिछले सात महिने से चेन्नई में ही रहकर नौकरी करते हैं। इस दौरान पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ 8 सितंबर को दोपहर करीबन 1 बजे घर में ताला बंद कर टंकी मरोदा रिसाली अपने भाई के घर गई थी। सोमवार को भाई चरण दास के साथ जब वह लौटी तो घर के सामने के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखी तो घर में आलमारी व लाकर का भी ताला खुला हुआ था। आलमारी में रखा हुआ सामान बिखरा मिला। आलमारी में रखे बच्चों का चांदी का चूडा़ 2 नग, करधन, चांदी की बिछिया, अंगूठी 3, चांदी की पायल, चाबी गुच्छा 2 नग, चांदी का सिक्का 2, एक चांदी की गिलास व कटोरी, चांदी का कडा़ 2 नग, बच्चे का दो सोने का ओम लिखा लाकेट व नगदी रकम 2500 रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। चरण दास ने आसपास पता तलाश बाद सोमवार की शाम पुरानी भिलाई थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।