बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की रिपोर्ट करने आ रहा परिवार आपस में भिडा़, थाना के पास जमकर मारपीट, 5 महिला सहित 6 के खिलाफ जुर्म दर्ज, मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का

बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की रिपोर्ट करने आ रहा परिवार आपस में भिडा़, थाना के पास जमकर मारपीट, 5 महिला सहित 6 के खिलाफ जुर्म दर्ज, मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का



भिलाई नगर, 12 सितंबर। आज परिवार में बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने आ रही महिलाएं खुर्सीपार थाना के समीप आपस में फिर भिड़ गईं और इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस मामले की काउंटर रिपोर्ट पर 5 महिला और 1 पुरूष के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि घटना आज दोपहर की है जिसमें आरोपी शारदा तुमाने, डिम्पल तुमाने, पायल पारधी, वर्षा पारधी, रवि पारधी और कंचन शेंडे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आनंद लहरे के क्वाटर नम्बर 9 सडक नम्बर 1 जोन 3 खुर्सीपार में किराये से रहने वाली वर्षा पारधी (35 वर्ष) का आज घर में बंटवारे से संबंधी विवाद होने पर वह शिकायत करने पति रवि के साथ थाना खुर्सीपार जा रही थी तभी रास्ते में थाना के समीप उ की ननद शारदा तुमाने, उसकी बेटी डिम्पल और पायल पारधी पहुंचे और रवि को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट लगे। वर्षा बीच बचाव करने गई तो उसे भी मारा। रवि के हाथ और वर्षा के होंठ के उपर और कलाई में चोट आई है जबकि जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला न्यू खुर्सीपार निवासी पायल पारधी (24 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि घर में बंटवारा की बात को लेकर वर्षा एवं वर्षा के पति रवि के खिलाफ वह रिपोर्ट करने आई तभी खुर्सीपार थाना के सामने वर्षा एवं वर्षा के पति रवि और रवि की बहन कंचन शेंडे तीनों मारपीट किये हैं। पायल के कलाई, पेट, गाल में चोट आई है। झगड़ा छुडा़ने उसकी मां शारदा, बहन डिम्पल तुमाने आई तो उनसे मारपीट हुई है।