निगम दफ्तर में घूस सफाई सुपरवाइज़र को थप्पड़ घूंसे से पीटा, कमीज फाड़ जान से मारने धमकी दे निकल गया आरोपी, जांच में जुटी छावनी पुलिस

निगम दफ्तर में घूस सफाई सुपरवाइज़र को थप्पड़ घूंसे से पीटा, कमीज फाड़ जान से मारने धमकी दे निकल गया आरोपी, जांच में जुटी छावनी पुलिस



भिलाई नगर, 12 सितंबर। नगर निगम के बैकुंठ धाम कार्यालय में सफाई सुपरवाइज़र का काॅलर पकड़ उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले आरोपी अनवर के खिलाफ छावनी पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 451 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
छावनी थाना एएसआई डीएस राजपूत ने बताया कि निगम के बैकुंठधाम कार्यालय में प्लेसमेंट सफाई सुपरवाइज़र सुरेन्द्र गेंड्रे पिता स्व. प्रेमदास (38 वर्ष) निवासी वार्ड-33, संतोषी पारा दोपहर साढे़ 12 बजे बैकुंठधाम आफिस में था तभी राष्ट्रीय विद्यालय के समीप कैम्प-2 निवासी अनवर पहुंच उसे गालियां देने लगा। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड़, घुंसा और लात से मारा और उसकी कमीज को फाड़ दी। वहां मौजूद सरस्वती मांडले और उमेश के बीचबचाव पर आरोपी वहां से निकल गया।