भिलाई नगर, 12 सितंबर। कल शाम गौरव पथ रोड पर जवाहर नगर में बाईक सवार का पीछा कर एक्सयूवी पर सवार आरोपी ने 3 हजार 700 रूपये लूटे और वाहन समेत फरार हो गया। आरोपी की पहचान कैम्प-1 निवासी रविंद्र उर्फ टकला के रूप में हुई है। लूट का अपराध दर्ज कर छावनी पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
एएसआई छावनी डीएस राजपूत ने बताया कि घटना कल शाम की है, जब दीपक स्पोर्ट्स के पास कैम्प-2 निवासी आदिल तवर (21 वर्ष) कल शाम अपने दोस्त अब्बास के साथ मोटर सायकल से 18 नंबर रोड से बैकुण्ठधाम जा रहा था तभी पोट्टी रामलू चौक के पास 18 नंबर, कैम्प-1 ज्ञानोदय स्कूल के पास रहने वाला रविन्द्र उर्फ टकला अपनी सफेद रंग की एक्सयूवी पर उनका पीछा करते हुए आया और जबरदस्ती रोक डरा धमका कर शर्ट के ऊपर जेब में रखे हुए 3 हजार 700 रूपये छीन कर वैशाली नगर की ओर कार से भाग गया। कल रात आदिल की रिपोर्ट पर धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

