विसर्जन के दौरान नाबालिग का गला काटने वाला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

विसर्जन के दौरान नाबालिग का गला काटने वाला गिरफ्तार, पूछताछ जारी



भिलाई नगर, 12 सितंबर। दुर्ग के गंजपारा में गणेश विर्जन के दौरान हुए विवाद में युवक ने धारदार चाकू से नाबालिग का गला काट दिया। लोगों ने नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अधिक खून बह जाने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली थी कि नाका चौक गंजपारा में किसी नाबालिग की हत्या कर दी गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जांच के दौरान पता चला कि गोपी ढीमर का चाचा राकेश ढीमर एवं नाबालिग गणेश विर्सजन में शामिल था। गोपी ढीम इसी दौरान उतई थाना अंतर्गत उमरपोटी पुरई निवासी यश मेहरा उर्फ यशु (21 वर्ष) वहां पहुंचा और राकेश से विवाद करने लगा। दोनों के बीच हाथ-मुक्का से मारपीट भी हुई और जैसे झगड़ा होने के बारे में गोपी ढीमर को पता चला वह भी मौके पर बीच-बचाव करने पहुंच गया। गोपी को देख यश ने अपने पास रखे चाकू से नाबालिग के गले पर वार कर भाग गया। नाबालिग का गला कट जाने से वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत उसे बाइक से जिला अस्पताल दुर्ग पहुँचाया मगर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग एसएन सिंह अपने स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को दी। एसपी ने दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में दुर्ग टीआई एसएन सिंह और एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा के साथ एक टीम गठित की। टीम ने रात में जगह-जगह छापेमारी करके आरोपी यश मेहरा को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।