रानीतराई पुलिस ने इस 24 घंटे के भीतर पकड़ा चोरी के आरोपियों को

रानीतराई पुलिस ने इस 24 घंटे के भीतर पकड़ा चोरी के आरोपियों को


दुर्ग 11 सितंबर । रानीतराई पुलिस द्वारा ग्राम ओदरागहन में हुई चोरी के आरोपीयों को 24 घंटे के भीतर गिरफतार किया गया। रोड किनारे खेत में बने मकान का ताला तोड कृषि उपकरणों की चोरी किए थे।

प्रार्थी धर्मेन्द्र कुमार साहू ने आज थाना रानीतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम ओदरागहन और बेल्हारी मार्ग में खेत में उनका नया मकान बना है जहाँ वह खेती किसानी संबंधी उपकरण रख शाम को घर आ जाता था, रोज की तरह सितंबर के करीबन 06.00 बजे शाम खेती का काम करने के बाद घर में बाहर ताला लगाकर अपने पुराने घर मे आ गया, 7 सितंबर के सुबह 07.00 बजे जब वह अपने नए मकान में गया तो घर के सामने का ताला टुटा हुआ था घर का दरवाजा खुला था एवं घर में रखे सामान, धान उड़ाने का पंखा, राड कटर मशीन, लोहे का छड, रोटोवेटर का फाउण्डेशन एवं अन्य सामान कीमती करीबन 30,000 रू घर में नहीं था आस पास पता किया कोई पता नहीं चला।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी रानीतराई मनोज प्रजापति द्वारा एक टीम गठित कर लगातार चोरी के आरापीयो की पता तलाश की जाकर 24 घंटे की भीतर आरोपीयों को धर दबोचा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी नरसिंह साहू, सउनि नकुल ठाकुर, प्र0आर लोकेश लहरी, आर० धनंजय सिन्हा, आर० अखिलेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही । आरोपी जागेश्वर बंजारे निवासी ग्राम बेल्हारी थाना जामगॉव आर, वासुदेव खरे निवासी ग्राम सिलौटी थाना भखारा जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।