18 से 22 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 300 पदों के लिए भर्ती, 22 तारीख तक ही कर सकेंगे आवेदन

18 से 22 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 300 पदों के लिए भर्ती, 22 तारीख तक ही कर सकेंगे आवेदन



भिलाई नगर, 10 सितंबर। 18 से 22 वर्ष के युवाओं के लिए 300 पदों पर नौकरी का एक सुनहरा अवसर आया है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।
गौरतलब हो कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक के पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आईसीजी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पदों की संख्या 300 है। इन पदों के लिए आवेदन 8 सितंबर 2022 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर है। नाविक (जनरल ड्यूटी) के 225 पद हैं। नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के लिए 40 पद और यांत्रिक (मैकेनिकल) के 16 पद हैं। विद्युत (इलेक्ट्रिकल) के 10 पद और यांत्रिक ( इलेक्ट्रॉनिक्स) के 9 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए एससी और एसटी के उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस नहीं देनी है जबकि जनरल, ओबीसी समेत अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे। नाविक (जनरल ड्यूटी) के लिए योग्यता मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं में पास, नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, यांत्रिक पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है। सभी पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। नाविक (जनरल ड्यूटी) पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21 हजार 700 रुपये और अन्य भत्ते दिये जाएंगे। नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21 हजार 700 रुपये और अन्य भत्ते मिलेंगे। यांत्रिक पे लेवल-5 के तहत 29 हजार 200 रुपये दिए के आलावा डियरनेस अलाउंस समेत अन्य भत्ते दिए जाएंगे।