त्योहार पूर्व बोनस सहित वेतन वृद्धि को 14 सितंबर को ठेका श्रमिक उतरेंगे सड़क पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू

त्योहार पूर्व बोनस सहित वेतन वृद्धि को 14 सितंबर को ठेका श्रमिक उतरेंगे सड़क पर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू


भिलाई नगर 10 सितंबर बोनस  व ठेका श्रमिकों  का जल्द वेतन समझौते की मांग पर  हिंदुस्तान ठेका श्रमिक यूनियन के नेतृत्व में भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिक 14 सितंबर को इक्यूपमेंट चौक सेक्टर-1 में प्रदर्शन करेंगे।

हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के अध्यक्ष  शान्तनु मारकाम ने बताया कि स्टील वर्कर फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस. डब्ल्यू . एफ़ .आई )के आव्हान पर  हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के बैनर तले
भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिको को  त्योहार पूर्व बोनस भुगतान  ,वेतन समझौते की मांग पर इक्यूपमेंट चौक सैक्टर -1 में दिनांक 14 सितंबर  को  दोपहर 2:00 बजे से संध्या  6;00  बजे तक धरना पर्दशन किया जाएगा  जिसकी सूचना  प्रबंधन व  प्रशासन दी जा चुकी है।

ठेका श्रमिकों  को भी मिले त्योहार पूर्व बोनस

ठेका यूनियन सीटू का मानना है कि जब नियमित कर्मियों को त्योहार पूर्व बोनस  का भुगतान  किया जाता है तो  आज बराबर से काम करने  उत्पादन व उत्पादकता में बराबर की भागीदारी निभाने वाले ठेका श्रमिको को भी त्योहार पूर्व बोनस का भुगतान किया जाना चाहिए ।।

हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू ने बैठक कर लिया निर्णय :-  सोनी

हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन के महासचिव योगेश सोनी ने बताया कि ठेका श्रमिको के बोनस व जल्द वेतन समझौते जैसी अन्य मांगों पर   ठेका यूनियन सीटू बोनस व वेतन समझौता जैसी मांगी पर 12 से 14 सितंबर तक  संयंत्र के विभिन्न गेटों पर 3 दिन पर्चा वितरण कर ठेका श्रमिक के साथ -साथ नियमित कर्मियों व तमाम संगठन से ठेका श्रमिको की वाजिब मांगो पर इस धरना प्रदर्शन में  भागीदारी का आव्हान करेंगे। ताकि  नियमित कर्मियों के साथ साथ ठेका श्रमिकों को भी त्योहार पूर्व बोनस भुगतान  मिल पाए  व ठेका  श्रमिको  का जल्द सम्मान जनक वेतन  समझौता हेतु प्रबंधन पर एकजुटता के साथ दबाव बनाया जा सकें।

प्रबन्धन  को करना चाहिए  ठोस पहल:- 


ठेका श्रमिक जो आज संयत्र के अभिन्न अंग है त्योहार के पूर्व  बोनस भुगतान हेतु ठोस पहल करनी चाहिए ताकि  ठेका श्रमिकों का भी त्योहार उत्साह पूर्वक मना सके  ओर श्रमिको उनका मनोबल बना  रहे   । बोनस भुगतान का परिपत्र जारी  करने के साथ साथ ठेकेदारो को बोनस भुगतान हेतु  बातचीत कर पहल करना चाहिए ।