300 मिलियन स्टील उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, कांग्रेस ने 130 करोड़ देशवासियों के साथ किया अन्याय- कुलस्ते

300 मिलियन स्टील उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, कांग्रेस ने 130 करोड़ देशवासियों के साथ किया अन्याय- कुलस्ते


भिलाई नगर 9 सितंबर । देश के 80 करोड़ नागरिकों को कोरोना काल में निशुल्क अनाज देने के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए पूरा किया यह कार्य पूरे देश के लोगों ने पूरी दुनिया के लोगों ने देखा । राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कि कांग्रेस ने देश की 130 करोड़ जनता के साथ अन्याय किया है। आज तक देश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के लिए कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भिलाई प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।


श्री कुलस्ते ने कहा कि महारत्न कंपनी सेल पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कर रही है । आने वाले समय में वर्ष 2030 के लक्ष्य 300 मिलियन टन उत्पादन को जरूर पूरा करेंगे। इसके लिए सरकार प्रत्येक क्षेत्र रेलवे, ट्रांसपोर्ट, व आधुनिक करण सभी में मदद करेगी। स्टील की मांग को पूरा करने के लिए सभी संगठनों में प्राइमरी एवं सेकेंडरी इंडस्ट्री से भी चर्चा की जा रही है। आने वाला भविष्य देश के लिए अच्छा रहेगा। प्लांट में हो रहे हादसे के सवाल पर कहा कि पुरानी मशीनरी के कारण उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है और हादसे भी हो रहे हैं । शीघ्र ही उन्हें बदला जाएगा । एसएसएनएल के निजीकरण के सवाल पर कहा कि यह धारणा ही गलत है। मैनपावर कहीं से कम नहीं होगा । किसी का कोई नुकसान नहीं होगा। यही हमारी कोशिश रहेगी संस्था का विस्तार कैसे होगा,यही हमारी कल्पना है और इसी पर प्रयास जारी रहेगा । संस्था में जितना ज्यादा निवेश होगा वह संस्था उतना ही आगे बढ़ेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कि किसी ने भारत को तोड़ा नहीं है तो जोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता है। भारत के बारे में भारत के लोगों के बारे में सोचना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक देशवासी के संबंध में सोचा है । आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देशवासी के विषय में सोच रहे हैं आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की जा रही है। परंतु 75 साल में हमने क्या क्या किया और क्या बेहतर कर सकते हैं इस पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि नरेगा में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाएगा । जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई हर घर में राष्ट्र ध्वज लहराया गया । आजादी का जश्न कैसे मनाया जाता है। यह पहला अवसर है जब देश की जनता ने देखा ऐसा वातावरण पहले कभी नहीं था। पूरे विश्व में आज भारत का स्थान दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आता है । परंतु कांग्रेस ने देश के 130 करोड़ लोगों के साथ अन्याय किया है। हर व्यक्ति की मूलभूत सुविधा की ओर ध्यान दिया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पानी, रोड, बिजली, प्रत्येक देशवासी की दाल रोटी के लिए काम कर रहे हैं। कोविड-19 समय में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज देने की चुनौती को न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि देश को इस चुनौती से उभारा यह देश और दुनिया ने देखा है। विधानसभा चुनाव 2023 के संबंध में कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर प्रवास पर है और 35 से 40 हजार बूथ प्रभारी से सीधा संवाद उनके द्वारा किया जा रहा है। आने वाले चुनाव की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर कहा कि गलत कार्य करने वाला ही डरेगा ईडी, आईटी, सीबीआई सभी जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य करती है घर से काम नहीं चलता है निश्चितता में रहना चाहिए।