भिलाई नगर 9 सितंबर । वैशाली नगर पुलिस द्वारा अनैतिक व्यापार का मास्टर माइंड गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से दो मोबाईल जप्त किए गए हैं । इसमें कई ग्राहको की जानकारी मिली। पीड़िता की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने आज पत्र वार्ता में बताया कि दरमियानी रात्रि थाना प्रभारी वैशाली नगर विरेन्द्र श्रीवास्तव को जरिये मोबाईल पीडिता से सूचना मिली कि पीड़िता को एक व्यक्ति जिसका नाम अरुण कुमार सिंह उर्फ अमन है जो उसे रोजगार देने के नाम से लखनऊ से बुलवाया और अनैतिक कार्य व्यापार में धकेलने के लिए ग्राहकों से संपर्क कर रहा है और उसे बोल रहा है कि लड़को को भेज रहा हूँ जिनके साथ संबंध बनाकर उन्हें खुश करना है । ऐसी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस डॉ अभिषेक पल्लव ने महिला संबंधी गंभीर प्रकृति की सूचना होने से तत्काल रात्रि चेक गस्त अधिकारी देवांश राठौर अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनुभाग के हमराह महिला अधिकारी के साथ पीड़िता से संपर्क स्थापित कर रेस्क्यु कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिस पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के बताये अनुसार होटल लैण्डमार्क सुपेला पहुंचकर संचालक को नोटिस दिया नोटिस देकर महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से होटल में ठहरे सूचक महिला को तलब कर पूछताछ करने पर जानकारी दी कि पीड़िता को अरुण कुमार सिंह उर्फ अमन निवासी दुर्ग होटल में काम दिलाने के नाम से लखनऊ से बुलाया है और यहां अनैतिक व्यापार करने के लिए ग्राहको की तलाश कर पीड़िता को जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया ।

पीड़िता के इकार करने पर प्रताड़ित करता रहा जिससे परेशान होकर पीड़िता ने कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना वैशाली नगर का नंबर प्राप्त कर थाना वैशाली नगर को वाइस कॉल, वाइस मैसेज एवं वॉटसेप मैसेज के माध्यम से सूचना दी पीड़िता द्वारा होटल मे ही एक अन्य लड़की भी आरोपी अरुण कुमार सिंह के द्वारा होटल में काम देने के नाम पर दिल्ली से बुलाया है और देह व्यापार करा रहा है। ठहरे कमरों की तलाशी लिए जाने पर देह व्यापार संबंधी आपत्तिजनक वस्तु एवं आधार कार्ड बरामद किया गया। आधार कार्ड के अवलोकन पर एक पीड़िता नाबालिक पायी गई जिस पर तत्काल थाना सुपेला में अपराध धारा-4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 509 (ख), 370 भा.द.सं. 1860, लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 17 (पॉक्सो एक्ट) एवं 67 आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला के नेतृत्व मे आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना की गई।

प्रभारी अधिकारी द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया साथ ही पीड़िता से प्राप्त मोबाईल नंबरों के आधार पर साइबर टीम की मदद से आरोपी अरूण कुमार सिंह के मोबाईल नंबर पता आदि की जानकारी ली गई. आरोपी के निकटवर्ती संबंधी एवं दोस्तो के संबंध में जानकारी एकत्र की गई आरोपी का मोबाईल बंद होने से बेसिक पुलिसिंग पूछताछ मुखबिर सूचना एवं आरोपी के ठीकानों पर दबिश दी गई। आरोपी को उतई बाजार चौक से हिरासत मे लेकर सघन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मोबाईल को सर्च करने पर मोबाईल में पूरे देश के विभिन्न राज्यों के अनेको महिला बालिकाओं की फोटो एवं अश्लील छायाचित्र मिली है आरोपी का वॉटसेप एकाउट चेक करने पर विभिन्न व्यक्तियो (ग्राहकों) को महिलाओ की फोटो भेजना रेट तय करना आदि जानकारी मिली है। आरोपी के मोबाइल की समस्त जानकारी साइबर सेल द्वारा ली जा रही हैं, विवेचना जारी है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिक बालिका एवं महिला को रेस्क्यू किया गया साथ ही महिलाओ एवं बालिकाओं को काम का प्रलोभन देकर प्रताडित कर अनैतिक देह व्यापार कराने वाले आरोपी को चंद घण्टो में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के साथ आरोपी के अन्य सहयोगी होटल संचालक एवं रैकेट में संलिप्त अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अरूण कुमार सिंह उर्फ अमन पिता भोरिक सिंह उम्र 36 वर्ष साकिन बाजार चौक उतई नगर पंचायत भवन के पास वार्ड नं.-07 थाना उतई जिला दुर्ग के खिलाफ धारा-4, 5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, 509 थाना (ख), 370 भा.द.वि. 1860 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 17 (पॉक्सो एक्ट) एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

