बड़ी खबर : 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 4 घायल

बड़ी खबर : 4 मंजिला बिल्डिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 4 घायल



दिल्ली, 9 सितंबर। आजाद नगर इलाके में आज सुबह एक 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। खबर मिली है कि हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है वहीं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौजूद हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की संभावना है, रेस्क्यू अभियान जारी है।