छत्तीसगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर सहित पांच खनिज अफसरों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 5 जिलों में जांच जारी

छत्तीसगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर सहित पांच खनिज अफसरों के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 5 जिलों में जांच जारी


रायपुर, 8 सितंबर। आयकर विभाग की कुछ अन्य टीमों ने छत्तीसगढ़ खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर समेत 5 अधिकारियों के यहां छापेमारी की है। इनमें अंबिकापुर के सहायक खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा, सूरजपुर के संदीप नायक, बलरामपुर के अवधेश बारिक और एक रिटायर्ड अफसर शामिल हैं।

जगदलपुर के डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग शिव शंकर (एस एस) नाग के घर आयकर विभाग ने छापा मारा है। गुरुवार को सुबह-सुबह उनके ठिकानों को घेरा आयकर अफसर उनके ब्रजराजनगर स्थित मकान में और कलेक्ट्रेट स्थित ऑफिस को जांच के दायरे में लिया है। शिव शंकर नाग करीब 10 दिन पहले ही कोरबा से जगदलपुर स्थानांतरित किए गए थे। और तीन दिन पहले ही इस कालोनी में शिफ्ट हुए थे

नाग के यहां यह कार्रवाई रायपुर में चल रही जांच से अलग है। 2008-9 बेच के माइनिंग ऑफिसर नाग अपने 18 साल के कैरियर में हर उस जिले में पदस्थ रहे जहां खनन अधिक होता है । इनमें बड़ौदा बाजार राजनांदगांव रायगढ़ और कोरबा और अब जगदलपुर शामिल है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय नाग रायगढ़ और कोरबा में सर्वाधिक समय गुजार चुके हैं। करीब आठ साल रहे। नाग का परिवार भी काफी बड़ा है कई सदस्य उनकी सेवा में हाथ बंटाते हैं ।

फिलहाल आयकर टीम नाग की घोषित इनकम और निवेश के दस्तावेज खंगाल रही है।

इनके अलावा अंबिकापुर के एमओ बजरंग पैकरा बलरामपुर के अवधेश बारिक, सूरजपुर के संदीप नायक के यहां भी छापेमारी चल रही है। इनमें बजरंग नायक हाल ही कोरबा से अंबिकापुर भेजे गए थे। वहीं रायपुर में करीब 6 साल तक खनिज निरीक्षक रहे अवधेश बलरामपुर में पदस्थ हैं। सूत्रों ने बताया कि इन छापों की भनक इन सभी अफसरों को लग गई थी। इसलिए इसमें ज्यादा कुछ मिलने की संभावना नहीं है।

फिलहाल जांच एक-दो दिन जारी रहेगी। ये टीमें भी, स्टील कारोबारियों के यहां तैनात टीम के साथ रायपुर आई थी, उनके साथ ही होटल में ठहरे थे, माइनिंग अफसरों के साथ यह कार्रवाई दिल्ली से आए आईटी अफसर कर रहे हैं। इनका स्टील फर्मों के छापे से कोई लेना-देना नहीं है।