दो शराब दुकानों ने 4 वार्ड के वासियों का जीवन बनाया नरक, शराब दुकान बंद कराने नागरिकों ने निकाली पदयात्रा, किया छावनी थाने का घेराव, क्या कहा पार्षद ने देखे वीडियो

दो शराब दुकानों ने 4 वार्ड के वासियों का जीवन बनाया नरक, शराब दुकान बंद कराने नागरिकों ने निकाली पदयात्रा, किया छावनी थाने का घेराव, क्या कहा पार्षद ने देखे वीडियो


भिलाई नगर 8 सितंबर । नंदिनी रोड स्थित देशी एवं विदेशी शराब दुकान को हटाए जाने की मांग को लेकर 4 वार्डों की जनता के द्वारा वार्ड पार्षद 38 के पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में आज छावनी थाने का घेराव किया गया। शराब दुकान के कारण हो रही परेशानी को लेकर के छावनी थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


सुबह 11:30 बजे स्थान नंदिनी रोड,दलवीर किराया भंडार के सामने देशी और विदेशी शराब दुकान को बंद कराने हेतु जन आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है । प्रथम चरण में आज नागरिकों के द्वारा पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में छावनी थाने का घेराव किया गया । आंदोलन में शामिल नागरिकों ने नंदिनी रोड से पदयात्रा करते हुए.. छावनी थाना क़े CSP एवं टीआई को ज्ञापन दिया । पार्षद पीयूष मिश्रा ने इस संबंध में कहा कि 1 सप्ताह पूर्व जिला कलेक्टर को शराब दुकानों को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था एवं उसी ज्ञापन में उल्लेखित किया गया था कि यदि जिला प्रशासन के द्वारा दोनों ही शराब दुकान को नहीं हटाए जाने की स्थिति में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा 1 सप्ताह की अवधि बीतने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से इस विषय को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसी कारण से आज पदयात्रा करते हुए शाम थाने का घेराव करते हुए सीएसपी एवं थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। मैंने कहा कि दोनों ही शराब दुकानों के कारण 4 वाट प्रभावित हैं। स्थिति यह है कि दोनों ही शराब दुकानों के कारण नंदिनी रोड के प्रभावित क्षेत्र में व्यवसाय चौपट हो चुका है। व्यापारी वर्ग परेशान होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान में ताले बंदी कर चुका है। शराब पीने के बाद शराबियों के द्वारा लोगों के घरों में पत्थरबाजी की जा रही है। मार्केट में आने वाले ग्राहकों के रुपए छीने जा रहे हैं। गली मोहल्लों में सड़कों पर बैठ कर के शराबियों के द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा है। आम जन्म साथ गाली गलौज करना मारपीट करना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि इन 4 वार्डों के नागरिकों का जीवन दूभर हो चुका है । जब तक यह शराब दुकान नहीं हटेगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

शराब दुकानों के कारण हो परेशानी से अवगत कराते हुए पार्षद पीयूष मिश्रा