दुर्ग 7 सितंबर । जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से खुर्सीपार, पाटन, वैशाली नगर, कुम्हारी ,थाना प्रभारियों का प्रभाव बदल दिया है। तीन उपनिरीक्षक का भी स्थानांतरण किया है। सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियों किताब कार्यभार ग्रहण करने आदेशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा आज जारी किए गए स्थानांतरण आदेश में निरीक्षक श्री नाथ त्रिपाठी को थाना प्रभारी खुर्सीपार थाना से प्रभारी वैशाली नगर, निरीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव को थाना प्रभारी वैशाली नगर से थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक राजकुमार लहरें को रक्षित आरक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी पाटन, निरीक्षक पी डी चंद्रा को थाना प्रभारी खुर्सीपार से रक्षित आरक्षित केंद्र दुर्ग, निरीक्षक तोबियस खाखा को पदमनाभपुर चौकी से रक्षित आरक्षित केंद्र दुर्ग स्थानांतरित किया गया है वहीं उप निरीक्षकों में चौकी प्रभारी अंजोरा सुधांशु बघेल को थाना प्रभारी कुमारी, उपनिरीक्षक पवन देवांगन को सुपेला से चौकी प्रभारी अंजोरा, उप निरीक्षक राजीव तिवारी को भिलाई नगर थाने से पदमनाभपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

