लखनऊ, 7 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग में लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों पर भर्ती दो महीने के अंदर की जानी है। यूपी में आंगनबाड़ी वर्कर्स के 1 लाख 89 हजार 836 पद हैं, इनमें से करीब 52 हजार पद खाली हैं। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट यानि 12वीं पास है। उम्मीदवारों को उस स्थान का निवासी होना चाहिए जहां के लिए आवेदन कर रहे है। उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों के नियुक्ति के बाद 4 हजार रुपये सैलरी साथ ही केंद्र सरकार की ओर से 1500 रुपये माह की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। आंगनबाड़ी वर्कर्स को 400 रुपये मोबाइल रिचार्ज के लिए भी हर महीने मिलेंगे।
बारहवीं पास 52 हजार लोगों को अवसर, 4 हजार सैलरी, डेढ़ हजार प्रोत्साहन राशि और मोबाइल रिचार्ज के लिए हर माह मिलेगा 4 सौ, दो माह के भीतर होगी नियुक्ति

