भिलाई नगर 6 सितंबर । स्मृति नगर पुलिस के द्वारा सुंदरनगर दुबे डेरी के पास जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को धर दबोचा जबकि कुछ जुआरी भागने में सफल रहे आरोपियों के पास से करीब साढ़े 12 हजार रुपए जप्त किए गए हैं ।
मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सुन्दर नगर दुबे डेयरी के पास कोहका में कुछ लोग जुआ खेल रहे मुखबीर के बताये स्थान में पहुचकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसे आरोपी 1.जमील अहमद पिता कबीर अहमद 24 साल गदा चौक सुपेला 2. सादिक अली पिता महमूद अली 32 साल निजामी चौक सुपेला 3. मो साबीर पिता मो असलम उम्र 28 साल टाटालाईन कोहका 4. सोहेल अहमद पिता अलीमुद्दीन उम्र 37 साल कृष्णा नगर सुपेला 5. अफताब आलम पिता अब्दुल रहमान 38 साल फरीदनगर सुपेला 6. इंतकाब अली पिता रमजान अली 40 साल फरीद नगर सुपेला थाना सुपेला पकडा गया तथा अन्य भाग गये । आरोपियों से कुल 12650 रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया । आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

