सरकारी नौकरी : 50 वर्ष उम्र तक के लोग कर सकते हैं आवेदन, पद है एम्स में क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर, आनलाईन करें आवेदन

सरकारी नौकरी : 50 वर्ष उम्र तक के लोग कर सकते हैं आवेदन, पद है एम्स में क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर, आनलाईन करें आवेदन



भिलाई नगर, 6 सितंबर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ने क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए उपयुक्त हों, आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। एम्स ऋषिकेश की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन सबमिट किए जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2022 है और इस पद के लिए योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से नर्सिंग में बीएससी की डिग्री या सिस्टर ट्यूटर डिप्लोमा के साथ रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ होना जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी और ईडब्लयूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2 हजार रुपये तथा एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार रुपये है।