भिलाई नगर, 6 सितंबर। अपनी फ्रैंड से मिलने सुपेला पहुंचे खुर्सीपार के युवक से 4 युवकों ने खूब मारपीट की है। बीचबचाव करने आई उसकी फ्रैंड से भी आरोपियों ने मारपीट की है। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक खुर्सीपार गेट के पास रहने वाला दीपक कौशिक (19 वर्ष) बी फार्मेसी छात्र है। वह शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी में पढ़ाई कर रहा है। जब अपने घर से निकलकर शंकराचार्य कलेज जा रहा था तभी उसकी महिला मित्र ने मोबाइल पर उसे गुरूद्वारा नेहरू नगर शिव मंदिर के पास सुपेला बुलाया। वहां पहुंचने पर दीपक ने देखा कि उसकी फ्रैंड के साथ सूरज कलशे निवासी कोरबा पहले से बैठा हुआ था। दीपक ने उससे हाथ मिलाया और बात कर ही रहा था तभी पीछे से सूरज के तीन दोस्त और आ गए जिनका नाम दीपक नहीं जानता। तभी सूरज ने दीपक को फोन पर क्यो अनाप शनाप बोला कहते हुए धक्का दे मारने लगा। सूरज के तीनों साथी भी एकराय हो मारने लगे जिससे दीपक के मुंह, नाक, हाथ में गंभीर चोट आई। यह देख उसकी महिला मित्र जब बीच बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। उसके गाल, पीठ में चोट आई है।
गर्ल फ्रैंड से मिलने पहुंचे फार्मेसी स्टूडेंट को 4 युवकों ने घेर कर सुपेला में पीटा, बचाने आई फ्रैंड को भी मारा

