भिलाई नगर 4 सितंबर । खुर्सीपार पुलिस ने तत्परता से चोरी के आरोपी को चंद घंटे मे गिरफ्तार किया। नशे की लत पड़ जाने से करने चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। थाना भिलाई 03 के क्षेत्र में लूट की घटना में शामिल था ।
खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक प्रार्थी नवीन सिंह साकिन पंडित दीनदयालपुरम नम्बर 9 / 3 खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज रात्रि 02.30 बजे शिव मंदिर जोन 3 खुर्सीपार में लगे सटर के ताला को तोडकर अंदर में रखे दान पेटी को खोलकर दान की राशि 350 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। खुर्सीपार पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार 2 नव युवक नशा खोरी करते मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपीगण के कब्जे से नगदी 350 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीएक्स 8574 कीमती 70,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपी 1. राहुल चौधरी पिता स्व० राजेश चौधरी उम्र 19 साल साकिन पवन किराना दुकान के पास गणेश चौक चरोदा भिलाई एवं आरोपी अजीत सोलंकी पिता सेवा राम सोलंकी उम्र 19 साल साकिन आदर्श नगर जय स्तभ चरोदा थाना भिलाई 03 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इसी तारत्मय में थाना भिलाई 03 में 3 सितंबर के रात्रि 11.30 बजे से 4 सितंबर के 12.30 बजे के मध्य रात्रि डबरा पारा पुलिया के पहले रायपुर दुर्ग मेन हाईवे में दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी भास्कर राव साकिन वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिक निगम के पीछे दल्ली राजहरा जिला बालोद से एक रेडमी मोबाईल फोन एवं नगदी 1500 रूपये लुट कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर थाना भिलाई 03 अपराध कमांक 400 / 22 धारा 392 भादवि अपराध दर्ज किया गया। आरोपीगण 1. राहुल चौधरी 2. अजीत सोलंकी के द्वारा अपराध जुर्म करना स्वीकार किये है। आरोपी राहुल से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं आरोपी अजीत सोलंकी के पास से नगदी 100 रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह, आरक्षक विवेक पोद्दार, हेमंत साहू, चुमुक लाल सिन्हा, पंकज पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

