भिलाई नगर 4 सितंबर । नेशनल हाईवे रोड पर खड़े 12 चक्का ट्रक के अंदर घुस कर दरमियानी रात दो आरोपियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर ₹1500 नकद एवं मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए। भागते हुए आरोपियों की बाइक का नंबर ड्राइवर ने पुलिस को बताया है।
भास्करराव 28 वर्ष वार्ड नंबर 04 नगर पालिका के पीछे दल्ली राजहरा में रहता है। ड्रायवरी काम करता है। दल्ली राजहरा निवासी प्रीतपाल सेठ की गाडी चलाता है। कल 3 सितंबर को सेठ की 12 चक्का ट्रक क्रमांक सी जी 07 सी ए 8174 में भरा आयरन ओर रायपुर में खाली कर रायपुर दुर्ग हाईवे से वापस दल्ली राजहरा जा रहा था रात्रि करीबन 11.00 बजे लगातार गाडी चलाने से नींद आने पर डबरा पारा पुलिया के पहले रायपुर दुर्ग मेन हाईवे रोड किनारे गाडी खडी कर लेटा था । तभी समय करीबन 11.30 बजे से 12.30 बजे के मध्य कोई दो अज्ञात व्यक्ति ट्रक में चढकर ड्रायवर से पैसा मोबाइल है दे दो कहने लगे । ड्राइवर द्वारा कौन हो बोलने पर दोनों जान का भय दिखाकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे और उनमें से एक व्यक्ति नेट ड्राइवर की शर्ट के उपर जेब में रखे 1500 रू 500-500 के दो नोट और 50 के दो नोट, 100 के चार नोट और दूसरा व्यक्ति गाडी की सीट में रखा रेडमी 9 कार्बन ब्लैक मोबाइल जिसमें जीयो कंपनी का सिम नंबर 8817626258 लगा को जबरदस्ती लूटकर दोनों मोटर सायकल से खुर्सीपार की ओर भागने लगे जिसे उतरकर देखा उनकी मोटर सायकल का नंबर सी जी 07 बी एक्स 8574 था।
नेशनल हाईवे रोड पर खड़े ट्रक के ड्राइवर से लूट, भागते हुए लुटेरों के बाइक का नंबर ड्राइवर ने दिया खुर्सीपार पुलिस को

