प्रवर्तन निदेशालय ने चाइनीज़ लोन ऐप के ज़रिए धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिनटेक कंपनियों जैसे पेटीएम, रेज़रपे और कैश फ्री के बेंगलुरू , स्थित छह दफ़्तरों पर छापेमारी की कार्रवाई की है.
दैनिक हिंदुस्तान की ख़बर के अनुसार, ईडी ने अपने एक बयान में कहा है कि चीनी कंपनियों के मर्चेंट आईडी और बैंक खातों से 17 करोड़ रुपये ज़ब्त हुए हैं.
ईडी के मुताबिक़, चीन के लोगों के नियंत्रण वाले रेज़रपे प्राइवेट लिमिटेड, कैशप्री पेमेंट्स और पेटीएम पेमेंट सर्विस लिमिटेड और अन्य कंपनियों में तलाशी की कार्रवाई की गई थी. ये कंपनियां पेमेंट गेटवे और बैंकों के पास रखे गए अलग-अलग मर्चेंट आईडी और खातों के ज़रिए संदिग्ध और अवैध व्यवसाय चला रही थीं.
इस मामले में छापेमारी अभी भी जारी
है. (bbc.com/hindi)

