अंजोरा में डेढ़ वर्षीय मासूम को काटा जहरीले सांप ने, इलाज के दौरान जिला अस्पताल दुर्ग में मौत, तीज पर्व पर मां के साथ आया था नाना घर

अंजोरा में डेढ़ वर्षीय मासूम को काटा जहरीले सांप ने, इलाज के दौरान जिला अस्पताल दुर्ग में मौत, तीज पर्व पर मां के साथ आया था नाना घर


दुर्ग 3 सितंबर । अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे की जहरीले सांप के काटने के बाद उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया था । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अंजोरा चौकी प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि मृतक बालक नीलेश पटेल पिता लक्ष्मी नारायण पटेल डेढ़ वर्ष भिलाई 3 गनियारी गांव का रहने वाला था। तीज पर्व पर अपनी मां नितेश वरी पटेल के साथ नाना के घर ग्राम सिलोदा अंजोरा आया हुआ था । शुक्रवार की दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। जिसे जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजनों के द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में ले जाया गया। परंतु इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम किया गया है।