भिलाई। शासकीय लेखा प्रशिक्षण, मार्च-जून 2022 सत्र का परीक्षा परिणाम संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन (छ.ग.) द्वारा 2 सितंबर को घोषित किया गया। जारी परिणाम के अनुसार शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, रायपुर संभाग से कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें, सुपेला-भिलाई में डाटा एन्ट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत् प्रमोद कुमार ने 500 में से 399 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है वहीं आयुक्त दुर्ग संभाग में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत् रंजन माकोड़े ने 341 अंक प्राप्त किया।

