भिलाई में दो दिवसीय “कैम्प महोत्सव” की जमकर हो रही तैयारी, विधायक-महापौर भी होंगे शामिल

भिलाई में दो दिवसीय “कैम्प महोत्सव” की जमकर हो रही तैयारी, विधायक-महापौर भी होंगे शामिल



भिलाई नगर, 3 सितंबर। नगर निगम भिलाई के कैम्प क्षेत्र में 7 और 8 सितंबर को होने वाले कैम्प महोत्सव की तैयारियाँ वृहद रूप से की जा रही हैं। आयोजक पार्षद इंजीनियर सलमान और खिलेश तिवारी ने बताया कि महोत्सव में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। महोत्सव में मिस कैम्प, मिस्टर कैम्प, बेबी गर्ल डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट ग्रुप, सुपर मम्मी डांसर, बेस्ट पापा डांसर, बेस्ट सीनियर डांसर, बेस्ट फेमस पर्सनालिटी डांसर, बेस्ट दर्शक और अन्य आकर्षक प्रतियोगिता होगी।
पार्षद व निगम के उप सभापति इंजीनियर सलमान ने बताया कि पहली बार भिलाई में कैंप महोत्सव होने जा रहा है। कैंप क्षेत्र में यह आयोजन युवा संगठन के तत्वावधान में किया जा रहा है जिसकी व्यापक तैयारी की जा रही है। युवा संगठन के अध्यक्ष खिलेश तिवारी ने बताया कि 7 और 8 सितंबर को दो दिनों तक यह भव्य समारोह होगा। इस महोत्सव में गरबा, डांडिया, सुआ, ददरिया, पंथी नृत्य करबो डीजे की धुन में विशेष आकर्षण होगा और महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी।
कैम्प महोत्सव में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) अतिथि होंगे।