भिलाई नगर 3 सितंबर । गुरू नानकसर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति एवं डॉक्टर लाल पैथ लैब के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय रक्त जांच शिविर का आयोजन गुरु नानक चेरिटेबल पॉलीक्लिनिक ( गुरुद्वारा अस्पताल ) में 4 सितंबर को किया गया है यह शिविर प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होगा । जिसमे अत्यंत न्यूनतम शुल्क में रक्त जांच की जाएगी। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एस पी सिंग ने इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करने का आग्रह आम जनों से किया है। इस शिविर में शुगर, कोलेस्ट्रॉल, टीएसएच, कैल्शियम, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड प्रोफाइल, विटामिन डी, यूरिक एसिड, hba1c, हीमोग्लोबिन टेस्ट सहित अन्य टेस्ट किए जाएंगे।

