दुर्ग 1 सितंबर । इंडियन ऑयल के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की 3 मेधावी छात्राओं को मेधा छात्रवृति योजना के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा इंडियन आयल कारपोरेशन की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप सेक्टर 6 में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इंडियन ऑयल डे के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेधा छात्रवृति योजना के तहत मेधावी छात्रों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के तरफ से छात्रवृत्ति दिया जा रहा है । जिसके तहत इंडियन आयल के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप सेक्टर 6 प्रांगण में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा दुर्ग जिले की 3 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मान किया गया।

इण्डियन ऑयल डे के उपलक्ष्य में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा आज 63 वें स्थापना इण्डियन ऑयल डे के रूप में मनाया जा रहा है । इस उपलक्ष्य में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड के मेधावी छात्राओं को सी . एस . आर . के तहत् मेधा छात्रवृति योजना चलाई जा रही है । जिसके तहत पूरे छत्तीसगढ़ में से 82 छात्रओं को इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा छात्रवृति दिया जा रहा है । इन 82 छात्राओं में से 03 छात्राएं दुर्ग जिले से है जोकि निम्नानुसार है-
- डाली दिल्लीवार गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कुथरेल दुर्ग।
- जाह्नवी छत्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल धंमधा।
- ट्विंकल शर्मा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल वैशाली नगर दुर्ग जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान समारोह में इंडियन ऑयल के रीजनल हेड किशोर देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अनंत कुमार नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नसर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाइन नीलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी भिलाई नगर राजेश साहू, प्रभारी सेक्टर 6 पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप सहित अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

