भिलाई नगर 1 सितंबर । सेक्टर 9 हॉस्पिटल में बायोमैट्रिक अटेंडेंस को पे -रोल से जोड़ने संबंधी जानकारी मेडिकल स्टाफ को लगते ही गहमागहमी का माहौल बन गया था। इसकी जानकारी लगते ही भारतीय मजदूर संघ के हॉस्पिटल प्रभारी एवं संयुक्त महामंत्री फनी पन्ने प्रबंधन से चर्चा कर स्थिति को स्पष्ट किया एवं कर्मचारियों को बताया कि यह महज़ अफवाह थी।
सेक्टर 9 अस्पताल में कार्यरत मेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारी जब आज कार्य स्थल पर पहुंचे उन तक यह सूचना पहुंची की बायोमैट्रिक अटेंडेंस को पे -रोल से लिंक कर दिया गया है जिसके कारण सभी कर्मचारी पशोपेश में आ गए और हड़कंप का माहौल बन गया था । इसकी जानकारी भिलाई इस्पात मजदूर संघ के हॉस्पिटल प्रभारी एवं संयुक्त महामंत्री सनी ईप्पन को मिली तो वे इस संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए वहां की जीएम पर्सनल (मेडिकल) आर रंजीनी से मिले। उन्होंने बताया की अभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस को पे-रोल से लिंक नहीं किया गया है । क्योंकि अभी भी टेक्निकल प्रॉब्लम होने की वजह से कई लोगों के बायोमेट्रिक अटेंडेंस कार्ड ठीक से काम नहीं कर रहे हैं जबकि वह लोग समय पर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसलिए अभी भी दोहरी व्यवस्था के तहत बायोमैट्रिक सिस्टम के साथ रजिस्टर अटेंडेंस सिस्टम भी चल रहा है । जिससे किसी का भी हाजिरी कटे नहीं। मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग विभाग के एच ओ डी को जिम्मेवारी दी गई है ।
संयुक्त महामंत्री सनी ईप्पन ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ समय से पहले आता है और जब तक रिलीवर नहीं आ जाता तब तक ड्यूटी नहीं छोड़ती है। इसलिए उनका अटेंडेंस कटने का सवाल ही नहीं उठता।
उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से भी कहा कि अटेंडेंस के बारे में उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ मेडिकल स्टाफ के साथ है, अन्याय नहीं होने देगा। मीटिंग में उनके साथ संयुक्त महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अशोक माहौर भी उपस्थित थे।
सेक्टर 9 हॉस्पिटल में बायोमैट्रिक अटेंडेंस को पे -रोल से किया गया लिंक, मेडिकल स्टाफ के मध्य मचा हड़कंप, बीएमएस हॉस्पिटल प्रभारी ने प्रबंधन से चर्चा कर किया स्थिति को स्पष्ट

