शिव मानस गणेशोत्सव समिति सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 10 में उत्तराखंड की माता सरकंडा देवी मंदिर एवं पुणे के त्रिशुंड गणपति के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

शिव मानस गणेशोत्सव समिति सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 10 में उत्तराखंड की माता सरकंडा देवी मंदिर एवं पुणे के त्रिशुंड गणपति के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु


भिलाई नगर 1 सितंबर । शिव मानस गणेशोत्सव समिति सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 10 गणेश उत्सव आयोजन में इस वर्ष श्रद्धालु उत्तराखंड की माता सरकंडा देवी मंदिर के प्रतीकात्मक रूप का पंडाल बनाया गया है । जबकि भगवान श्री गणेश की प्रतिमा 260 वर्ष पुरानी पुणे के बुधवारपेठ में स्थापित त्रिशुण्ड गणपति प्रतिमा का प्रतीकात्मक के दर्शन श्रद्धालु गण कर सकेंगे।

त्रिशुंड गणपति बुधवार पेठ पुणे महाराष्ट्र


शिव मानस गणेशोत्सव समिति सेंट्रल एवेन्यू सेक्टर 10 द्वारा हर वर्ष विभिन्न प्रदेशो की मूर्ती एवं मंदिरो की प्रतिरूप सभी नगरवासियो को सेक्टर 10 की पावन धरती पर दिखाती आयी है। समिति ने इस वर्ष उत्तराखंड के माता सरकंडा देवी मंदिर का पंडाल एवं गणेश जी की प्रतिमा पुणे के बुधवारपेठ में त्रिशुण्ड गणपति 260 वर्ष पुराने प्रतिमा का स्वरूप तैयार किया है। कोलकाता से आये गए कारीगरों द्वारा पंड़ाल 40 दिन में तैयार किया गया । मूर्ती 12 फ़ीट की स्थापित है।

उत्तराखंड स्थित सरकंडा माता देवी मंदिर


निरंतर समिति का यह 30वे वर्ष का आयोजन है। समिति के अध्यक्ष मास्टर केसैय्या (कोंटरा), महासचिव प्रदीप दलाई,कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश गोस्वामी, देवेंद्र(रवि) ,शिव प्रकाश, पूजा प्रभारी विजय भास्कर, राजू बेहरा के प्रयासों से भव्य आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी समिति के एस.राजशेखर ने दी।