भिलाई नगर 1 सितंबर। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरमियानी रात्रि मछली मार्केट में भाई ने सोते हुए भाई के सिर पर बड़ी बेरहमी से पत्थर पटक कर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए आरोपी चद्दर ओढ़ाकर चला गया आज सुबह देर तक नहीं उठने पर मार्केट व्यवसायियों के द्वारा चद्दर हटाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था । तत्काल छावनी पुलिस को सूचना दी गई मौके स्थल पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा जांच शुरू की गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक फिरोज खान उम्र करीब 50 से 55 वर्ष मछली मार्केट कैंपर दो में चौकीदारी का कार्य करता था कल रात को भी वह कार्यस्थल मछली मार्केट में ही सो रहा था । इसी दौरान उसका भाई शकील खान पहुंचा पूर्व से आपसी विवाद के कारण समीप पड़े पत्थर उठाकर बड़ी ही बेरहमी से सोते हुए अपने भाई के सर पर पटक दिया जिसके कारण फिरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भाई के मरने के बाद आरोपी ने अपराध छिपाने के लिए उसे चद्दर ओढ़ा दी। देर सुबह तक चौकीदार के नहीं उठने पर व्यवसायियों के द्वारा करीबन 9:00 बजे चद्दर हटाकर देखा तो लहूलुहान अवस्था में फिरोज पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तत्काल व्यवसायियों के द्वारा छावनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की एवं आरोपी शकील खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही सगे भाई हैं एवं आपस में दोनों के मध्य विवाद चला आ रहा था । नशे की हालत में आरोपी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पकड़ा गया। आरोपी अत्यधिक नशे में होने के कारण घटना के संबंध में फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रहा है।
नशे में धुत भाई ने बड़ी बेरहमी से भाई के सिर पर पत्थर पटक कर की हत्या, चद्दर ओढ़ाकर घटना को छिपाने का किया आरोपी ने प्रयास, छावनी पुलिस ने लिया हिरासत में

