दुर्ग 30 अगस्त ।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के नौवें दिन भी उत्साह बरकरार रहा। सरकार के दमनकारी नीति से नहीँ झुकने का संकल्प लिया गया। अनिश्चितकालीन आंदोलन के 9वें दिन भी जिले के अधिकारी कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह व अपनी जायज मांगों के लिए अंतिम निर्णय तक एकजुट रहने का संकल्प लिया गया। तीज पर्व होने के उपरांत भी महिला बहनों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई व तीज पर्व की बधाई दी गई।आज नौवें दिन आंदोलन सभा की अध्यक्षता श्रीराम ठाकुर, जिला न्यायालय के कर्मचारी के करकमलों में संपन्न हुआ, उन्होंने कहा कि हम इसी प्रकार एकजुटता के साथ अंतिम निर्णय तक आंदोलन जारी रखेंगे। फेडरेशन के इस जायज मांग के आंदोलन में पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे ने अपना समर्थन देते हुए आंदोलन सभा को संबोधित किए। खिलावन साहू प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग संगठन ने अपना उदबोधन दिए । आंदोलन सभा को जिला संयोजक, विजय लहरे द्वारा संबोधित करते हुए जानकारी दी गई कि कल फेडरेशन के प्रांतीय बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जावेगी। आंदोलन सभा को अनुरूप साहू, विजय पाल सिंह सिसोदिया, ए के कनेरिया, डॉक्टर बी रघु, हरि शर्मा, देवेंद्र बंछोर,प्रदीप (बाबा) चौहान, मनीष तिवारी, एन के देशमुख, प्रकाश नारायण बघेल,नरसिंह पटेल, वी एस राव, राजेंद्र सिंह राजपूत, मोतीराम खिलाड़ी,नोहर देवांगन,मोनिका सुकतेल,खेलु राम पटेल,घनश्याम सोनी,भूपेंद्र देवांगन,अशोक निषाद, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, गौरीशंकर रावना आदि ने संबोधित किया । तत्पश्चात जिला स्तर के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से दुर्ग जिले के जुड़े विभिन्न संघों के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारियों ने इस अनिश्चितकालीन आंदोलन की प्रमुख 2 सूत्री मांगो के संबंध में अपना विचार रखा गया। जिसमें शासन की दमनकारी नीतियों से नहीं डरते हुए आंदोलन से पीछे नहीँ हटने का शंखनाद किया गया।आंदोलन सभा का संचालन सत्येंद्र राजपूत प्रांतीय महामंत्री लिपिक संघ द्वारा किया गया।

