ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन उतरा सड़क पर, मांग-बाहर के लोगों को काम देना बंद करे बीएसपी

ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन उतरा सड़क पर, मांग-बाहर के लोगों को काम देना बंद करे बीएसपी



भिलाई नगर, 26 अगस्त। दुर्ग-भिलाई ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ट्रांसपोटर्स अपने वाहन चालकों और परिचलाकों के साथ खुर्सीपार चौक में सड़क पर उतर आए हैं। इन्होंने बताया कि बीएसपी प्रबंधन बाहरी ट्रासंपोर्टर को काम दे रहा है जिससे इनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बीएसपी प्रबंधन में जो भी ट्रांसपोर्टेशन का काम हो रहा है उसमें स्थानीय टांसपोर्टर्स को काम नहीं मिल रहा। करीब पांच सौ से ज्यादा टांसपोटर और उनके जुड़े तीन हजार ड्राइवर-हेल्पर के सामने रोजी-रोटी की मुसीबत आ गई है।
एसोसिएशन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि जब शासन स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कह रही है तो बीएसपी प्रबंधन बाहर के लोगों को काम देकर स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर रहा है जबकि प्लांट बनने से लेकर उसे चलाने तक भिलाई-दुर्ग के लोगों का योगदान है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिन से वे बीएसपी प्रबंधन और उन एजेंट्स के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं जो लिफ्टिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से पांच सौ से ज्यादा टांसपोटर की डेढ़ हजार गाड़ियों के चक्के थम गए हैं और इससे जुड़े 3 हजार परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है।