मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर राधिका नगर में विशाल भंडारा एवं भजन संध्या कल , जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का आयोजन
भिलाई नगर 22 अगस्त । छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा वार्ड-7 राधिका नगर पूजा मैदान सांस्कृतिक एवं धार्मिक मंच (डोम शेड) में शाम 6:00 बजे से भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर उनके स्वास्थ्य रहने एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कल शाम 23 अगस्त को विशाल भंडारे एवं भजन संध्या के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । श्री चंद्राकर ने सभी राधिका नगर वार्ड एवं आस-पास के सभी सम्मानित जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

