रायपुर में प्रताड़ना से तंग भतीजे ने चाची का दबाया गला, मौत

रायपुर में प्रताड़ना से तंग भतीजे ने चाची का दबाया गला, मौत


रायपुर में प्रताड़ना से तंग भतीजे ने चाची का दबाया गला, मौत

रायपुर, 23 अगस्त। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर में एक महिला अपनी बिस्तर में मृत हालत में मिली। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान हत्या का अपराध दर्ज कर महिला के भतीजा को गिरफ्तार किया है।

इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शिव विहार शिवानंद नगर निवासी राजू ठाकुर (38 वर्ष) ने थाने में सूचना दी कि उसकी पत्नी सरस्वती राठौर (31 वर्ष) सुबह अपने बिस्तर पर मृत मिली है। मौके पर पुलिस को मृतका के शरीर व गले पर चोट का निशान मिला, उसके हाथ की चूड़ी भी ग2यब थी। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान व शार्ट पीएम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि मृतका का गला घोंट कर हत्या की गई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतका के भतीजे रंजीत राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी रंजीत ने बताया कि उसकी चाची सरस्वती खाना देने के समय हमेशा ताना मारती थी और चिढ़चिड़ाती रहती थी, जिससे उसने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।