देह व्यापार का गन्दा खेल, होटल से पुलिस ने 9 युवक-9 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा

देह व्यापार का गन्दा खेल, होटल से पुलिस ने 9 युवक-9 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा


देह व्यापार का गन्दा खेल, होटल से पुलिस ने 9 युवक-9 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा

मोतिहारी, 24 अगस्त। एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां छापेमारी कर पुलिस ने 9 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के बाद होटल को सील कर दिया है।

गौरतलब हो कि बिहार के मोतिहारी जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक 28 से लगे एक होटल में चकिया डीएसपी के नेतृत्व में मेहसी थाना पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल के कमरे से 9 युवक व 9 युवतियों को आपत्ति जनक हालत में पकड़ा। होटल के कमरे से सिगरेट और कंडोम सहित कई आपत्ति जनक सामान भी जब्त हुआ है।