फ्लोर टेस्ट पहले आरजेडी नेताओं पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, कई सांसदों के घर पर छापा जारी
पटना, 24 अगस्त। बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल।के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सुनील सिंह के कई ठिकानों पर आज सीबीआई ने छापेमारी की है। सुनील सिंह आरजेडी के कोषाध्यक्ष भी हैं और उन्हें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी माना जाता है।
वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई के खिलाफ सुनील सिंह धरने पर बैठ गए हैं। आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद और पूर्व विधायक अबू दोजना के घर भी सीबीआई ने रेड डाला है। इसके आलावा बालू माफिया और लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव के दानापुर आवास और राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के यहां भी छापेमारी की गई है। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापे पर कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है, इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि वे (बीजेपी) यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर से विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

