शासकीय डॉ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी एवं केबीसी में गौरवशाली स्थान प्राप्त वरिष्ठ प्राध्यापक का हुआ सम्मान

शासकीय डॉ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी एवं केबीसी में गौरवशाली स्थान प्राप्त वरिष्ठ प्राध्यापक का हुआ सम्मान


शासकीय डॉ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी एवं केबीसी में गौरवशाली स्थान प्राप्त वरिष्ठ प्राध्यापक का हुआ सम्मान

दुर्ग 24 अगस्त । शासकीय डॉ.वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति द्वारा महाविद्यालय की प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केट बॉल एवं हैण्डबाल खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। साथ ही राष्ट्रमण्डल खेलों में बैडमिन्टन की रजत विजेता आकर्षि कश्यप तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, जिन्होनें के.बी.सी. राष्ट्रीय क्विज में गौरवशाली स्थान प्राप्त किया हैं। को भी सम्मनित किया गया।

मुख्य अतिथि नगर विधायक अरूण वोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आकर्षि कश्यप जैसी बच्चियाँ अपने लक्ष्य और हौसले, लगातार मेहनत से इस स्थान पर पहुँचती है।

महाविद्यालय की छात्रायें भी खेलों में अपना नाम रोशन कर रही है। उन्होनें महाविद्यालय को बेहतर खेल मैदान बनाने हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत की है। उन्होनें कहा हार-जीत जीवन का हिस्सा है बस अपनी हार को जीत में बदलना आना चाहिये । दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आकर्षि कश्यप और डॉ. डी.सी. अग्रवाल हर उम्र के लोगों के लिये प्रेरणास्पद है। मेहनत का फल हमेशा मिलता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे सम्मान मिलने से छात्राओं को भी ऊर्जा मिलती है। महाविद्यालय की जनभागीदारी की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा लगातार विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के हित में कार्य कर रही है। ये महाविद्यालय के गौरव की बात है।

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने कहा कि वे स्वयं भी आपके बीच से निकली हैं। खेल मैदान की समस्याओं से जुझकर भी उन्होनें अपनी मेहनत और लगन नहीं छोड़ी और आगे भी भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी। आज ही आकर्षि कश्यप के जन्मदिन का केक समारोह के दौरान काटा गया। सबने पुरजोर शुभकामनाएँ दी।

समारोह की संयोजक और जनभागीदारी की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने कहा कि अरुण वोरा एवं श्रीमती मंजू वोरा के सद्प्रयासों से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित हो सका है। उनकी लगातार कोशिश रहती है कि महाविद्यालय की छात्रायें आकर्षि जैसी रोल मॉडल की जीवन-शैली अपनाएँ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. ऋतु दुबे सहित बॉस्केटबॉल की रिया, रितिका, श्वेता, खुशबू, नागमणि, निशा, पूनम, संस्कृति, आरती, पिंकी, अमिषा तथा हैण्डबॉल की दुर्गा स्वामी, ए. अर्चना प्रिया, सुनिधि एवं लक्ष्मी यादव को अंतर्राष्ट्रीय गौरव का स्मृति चिन्ह दिया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऋचा ठाकुर एवं आभार क्रीड़ाधिकारी डॉ. ऋतु दुबे ने किया। सम्मानित छात्राओं ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त किया।