खारून नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

खारून नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन


भिलाईनगर, 23 अक्टूबर 2026। ग्राम अकोला के पास खारून नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे 15 वर्षीय किशोर का शव एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया और शव को नदी से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राज गुप्ता (15 वर्ष), पिता रिंकू गुप्ता, निवासी सीता नगर, रायपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि किशोर ग्राम अकोला के पास खारून नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला सेनानी के निर्देशन में एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट और सुरक्षा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। प्रशिक्षित गोताखोर चंद्रप्रताप जंघेल ने तेज बहाव के बीच डिप डाइविंग करते हुए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयासों के बाद किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद थाना कुम्हारी पुलिस और परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

स