छावनी बस्ती की समस्या के निराकरण के लिए आयुक्त को पत्र सौंपा

छावनी बस्ती की समस्या के निराकरण के लिए आयुक्त को पत्र सौंपा


छावनी बस्ती की समस्या के निराकरण के लिए आयुक्त को पत्र सौंपा

भिलाई नगर 1 सितंबर । छावनी बस्ती की समस्याओं को लेकर स्वाभिमान पार्टी के नेता थनेंद्र साहू ने भिलाई निगम आयुक्त को एक पत्र सौंपा है। छावनी में साफ-सफाई की भारी समस्या है। नालियों का पुन: संधारण किया जाना आवश्यक है। थोड़ा सा पानी बरसने पर ही छावनी बस्ती चारों तरफ से जलमग्न हो जाती है। नालियों से पानी की निकासी बंद हो जाती है। चारो तरफ गंदगी का आलम हो जाता है। बस्तियों में मच्छरों और कीट का प्रकोप फैल जाता है। इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करने हेतु स्वाभिमान पार्टी के नेता थनेंद्र साहू ने नगर निगम आयुक्त और जोन आयुक्त को पत्र भेज कर संधारण कार्य भी किए जाने की मांग की है।