बाहर प्रदेश से आने वालो बुखार से पीड़ित मरीजो का जिले में होगा डेंगू मलेरिया टेस्ट, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया आदेश
दुर्ग 1 सितंबर । बाहर प्रदेश से व्यापारिक उद्देश्य को लेकर आने वाले बाहरी व्यक्तियों का जिले में डेंगू एवं मलेरिया रोक की संभावनाओं को देखते हुए टेस्ट करने के आदेश जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर द्वारा आज दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में इन दोनों ही रोगों से पीड़ित व्यक्ति की ट्रेवल्स हिस्ट्री है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया गया है ।
डा. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में डेंगू एव मलेरिया के संक्रमण दर को देखते हुए राष्ट्रीय वेक्टरजनितबरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रचार -प्रसार कार्यक्रम, स्रोत नियत्रंण, जांच,उपचार एवं रोकथाम के लिए दुर्ग जिले के सभी शहरी क्षेत्र नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एंव बीएसपी जन स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त तत्वाधान में स्त्रोत नियत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत डेंगू सर्वे कार्य किया जा रहा है। परन्तु डेंगू एवं मलेरिया के मरीजो की संक्रमण दर को देखते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, शहरी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो व्यक्ति का 03 दिन से अधिक बुखार है ऐसे मरीजो का डेंगू, मलेरिया की जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिया गया है। जहा पर भी पानी का ठहराव हो वहा पर लार्वा नष्ट करने के लिए टेमीफास एवं पाम्पलेट का वितरण कर प्रचार प्रसार करे साथ ही व्यस्क मच्छर को विनष्ठीकरण के लिये थर्मल फागिग एवं मैलाथियान का छिडकाव नगर निगम के माध्यम से करना सुनिश्चित किया गया है।
नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, एव बीएसपी जन स्वास्थ्य विभाग, के अधिकारियों एवं कर्मचारियो के सहयोग से कुलर, टंकी, गमले, इत्यादि मे जमे पानी के ठहराव में मैलाथियान का छिडकाव किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
वर्तमान में प्रायः यह देखा जा रहा है कि बाहर प्रदेश से जो लोग व्यपार या अन्य कार्य हेतु दुर्ग जिले आ रहे है वह डेंगू एवं मलेरिया की जांच कराना सुनिश्चित करें तथा मरीज डेंगू पाजिटिव आने पर मच्छरदानी का उपयोग करें । ताकि अन्य व्यक्तिो के संकमण न हो सके। तत्काल नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क जांच एवं उपचार कराना सुनिश्चित करे जिससे दुर्ग जिले में डेंगू एवं मलेरिया की बीमारी की दर में कमी लाई जा सके। जिले के नागरिको से अपील है कि शासन के द्वारा दिये गये निर्देश का शत प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करे जिससे दुर्ग जिले में संक्रमण दर में कमी लाई जा सके, जिससे हमारा परिवार को सुरक्षित रह सके।

