उड़ीसा के तस्कर बैकुंठ धाम कैंप दो क्षेत्र में बेच रहे थे गांजा, पुलिस ने धर दबोचा, करीब 850 ग्राम गांजा जप्त
भिलाई नगर 2 सितंबर । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंप 2 बैकुंठ धाम क्षेत्र में मादक पदार्थ गांजा बेच रहे उड़ीसा के दो तस्करों को पुलिस द्वारा धर दबोचा गया आरोपियों के पास से 850 ग्राम गांजा एवं बेची गई रकम ₹320 जप्त की गई । दोनों ही आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
छावनी पुलिस ने बताया कि कल जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि बैकुण्ठ धाम मंदिर के पास दो व्यक्ति एक दूबला पतला एक हट्टा कट्टा अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहक को बिक्री कर रहे है कि सूचना पर पुलिस पार्टी ने मौके में पहूंचकर आरोपी बसंत सेठ्ठी के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा 850 ग्राम एवं आरोपी देवा दत्ता के कब्जे से मिले बिक्री रकम 320 रूपया मिला, जिसे मौके पर विधिवत कार्यवाही किया गया । आरोपी बसंत सेठ्ठी एवं देवा दत्ता का कृत्य धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act का पाये जाने से मौके पर अपराध पंजीबद्ध किया । आरोपी देवा दत्ता, पिता रघुनाथ पुवाड, उम्र 34 वर्ष, साकिन भदरक बंचक थाना भदरक उडिसा एवं आरोपी बसंत सेठ्ठी पिता राबिन्द्र सेठ्ठी उम्र 29 वर्ष, साकिन ग्राम बेनीपुर, थाना भण्डारी पोखर जिला भदरक उडिसा के रहने वाले हैं। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

