SIR के विरोध में 6 अक्टूबर को दुर्ग में इंडिया गठबंधन का पैदल विरोध मार्च

SIR के विरोध में 6 अक्टूबर को दुर्ग में इंडिया गठबंधन का पैदल विरोध मार्च


दुर्ग, 05 अक्टूबर 2026। इंडिया गठबंधन की दुर्ग जिला स्तरीय बैठक में SIR के विरोध में पैदल विरोध मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा, हिंदी भवन के सामने से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, कचहरी चौक तक पैदल विरोध मार्च निकाला जाएगा।

बैठक में तय कार्यक्रम के तहत गठबंधन से जुड़े दलों के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही अधिक से अधिक साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है।

यह कार्यक्रम SIR के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की दुर्ग जिला सांगठनिक समिति के सचिव की ओर से सूचना जारी की गई है।