खारुन नदी के महादेवघाट पुल से 4 फीट ऊपर पानी, अमलेश्वर रायपुर मार्ग बंद

खारुन नदी के महादेवघाट पुल से 4 फीट ऊपर पानी, अमलेश्वर रायपुर मार्ग बंद


🔴गणेश विसर्जन पर लगी रोक

सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 26 सितंबर 2026। शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर महादेव घाट मार्ग पर आवागमन से बचने की अपील की है। अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले महादेव घाट मार्ग पर पानी का स्तर काफी बढ़ जाने के कारण फिलहाल आवागमन बाधित हो गया है।

महादेव घाट जाने से बचें

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि महादेव घाट मार्ग का उपयोग न करें। आवागमन के लिए मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

पुलगांव में गणेश विसर्जन नहीं होगा

पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी के पुल के पास भी जल का बहाव बढ़ गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलगांव शिवनाथ नदी स्थल पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा रहा है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।