भारी बारिश के चलते दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश

भारी बारिश के चलते दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश


🔴त्रैमासिक परीक्षा के लिए अलग से जारी होगा आदेश, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया निर्देश

दुर्ग, 25 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए छात्रहित में 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग जगजीत सिंह धीर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, दुर्ग जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं बीएसपी शालाओं में शनिवार 26 सितंबर को अवकाश रहेगा। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में संचालित त्रैमासिक परीक्षा के संबंध में पृथक से आदेश जारी किया जाएगा। यानी परीक्षा की आगामी तिथि को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को अलग आदेश का इंतजार करना होगा।

यह आदेश कलेक्टर दुर्ग के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों सहित सभी संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।