🔴छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 23 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से 23 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कुल 36 प्रदेशों/केंद्र शासित क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां घोषित की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी को बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मध्यप्रदेश के लिए विष्णु कुमार देव को प्रभारी तथा रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी की सूची में आंध्र प्रदेश में डॉ. अरविंद मेनदिरया को प्रभारी और नव्या श्रीनिवासन को सह प्रभारी, बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी तथा संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी, गुजरात में तरुण चुग को प्रभारी तथा अजय महावर और गोमती साई को सह प्रभारी बनाया गया है।

कई राज्यों में बदली जिम्मेदारियां
सूची के मुताबिक हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी और डॉ. मोहन सिंह को सह प्रभारी, हिमाचल प्रदेश में श्रीकांत शर्मा को प्रभारी तथा दर्शना सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया प्रभारी और रीना कश्यप सह प्रभारी होंगी।
झारखंड में जयदेव पटेल को प्रभारी तथा सीता सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी, कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. कसम बैंकेश्वर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। केरल में प्रो. एम. नागराजा प्रभारी तथा एम. बैंकेटन सह प्रभारी बनाए गए हैं।
महाराष्ट्र में बैजयंती जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, मनोज शेट तानावडे और कमलजीत सहरावत को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया प्रभारी तथा बीरेंद्र सिंह, डॉ. अनलना सुंदर और अन्य नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है।
राजस्थान में संजय जायसवाल प्रभारी, कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी होंगे। तमिलनाडु में राम माधव प्रभारी तथा निर्मल कुमार सुराणा और डॉ. के. अरणा सह प्रभारी बनाए गए हैं। तेलंगाना में सुनील बंसल प्रभारी तथा अभय पाटील और रेखा शर्मा सह प्रभारी होंगे।
उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगन्नाथ पाटील, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में राम माधव प्रभारी तथा आरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह प्रभारी होंगी।
पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी बनाया गया है। सह प्रभारी के रूप में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह (बिहार) और पिंकी कुशवाहा (बिहार) को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग के हस्ताक्षर से जारी पत्र की प्रतिलिपि सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्रियों (संगठन) को भी भेजी गई है।
छत्तीसगढ़ पर विशेष फोकस: स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाए जाने से प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अगस्त 2026 में भाजपा की राष्ट्रीय टीम में भी बड़ा फेरबदल हुआ था, जिसमें स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।





