छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था द्वारा आयोजित स्पर्धा में तीज क्वीन का खिताब जीता नेहा श्रीवास्तव ने

छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था द्वारा आयोजित स्पर्धा में तीज क्वीन का खिताब जीता नेहा श्रीवास्तव ने


छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था द्वारा आयोजित स्पर्धा में तीज क्वीन का खिताब जीता नेहा श्रीवास्तव ने

भिलाई नगर 6 सितंबर । छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था के द्वारा तीज मिलन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें भिलाई और दुर्ग की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी बघेल जी थी विशिष्ट अतिथि नीता लोधी एवं गिताजली सिंह थी।  संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि हम संस्था के द्वारा हर वर्ष तीज का कार्यक्रम रखते हैं जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है । इससे महिलाओं में छुपी हुई प्रतिभाएं सामने आतीं हैं । इस बार हमने प्राकृतिक श्रृंगार प्रतियोगिता रखी थी जिसमें पत्तीयों फूल सब्जी की ज्वेलरी बना कर पहनना था इसमें तीज क्वीन का खिताब नेहा श्रीवास्तव ने जीता।

एकल नृत्य एवं समूह नृत्य वेस्ट से बेस्ट बनाने की प्रतियोगिता रखी गई थी । जजमेंट छग अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम एवं डा क्षिप्रा मिसेस इंडिया विनर ने किया।

संस्था की संरक्षक लता ऋषि चंद्राकर एवं रजनी रजक का भी योगदान रहा ,डा मानसी गुलाटी भी मौजूद रहीं। संस्था की दिपाली मिश्रा, पल्लवी ठाकुर अनिता वर्मा, अनिता सिंग, राजश्री उपलपवर, मुस्कान, मेनका वर्मा, मनिषा, हेमा साहु ,दानेशवरी साहु, शांति साहु , कविता गुप्ता,कमलेश मौजूद रहीं